पलामू, जून 24 -- मेदिनीनगर। झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के राज्य सचिव एवं पूर्व जिला अध्यक्ष बिट्टू पाठक ने पूर्व वित्त मंत्री और कांग्रेस अनुशासन समिति के अध्यक्ष डॉ रामेश्वर उरांव से बुधवार को शिष्टाचार मुलाकात किया। इस दौरान पलामू जिले में कांग्रेस संगठन की गतिविधियों, सदस्यता अभियान, संगठन विस्तार तथा डाल्टनगंज विधानसभा क्षेत्र की जनसमस्याओं पर चर्चा की। बिट्टू पाठक ने पार्टी कार्यकर्ताओं की सक्रियता, आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा और संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत बनाने के प्रयासों की जानकारी दिया। उन्होंने युवाओं और महिलाओं की भागीदारी बढ़ाने पर भी जोर दिया। डॉ रामेश्वर उरांव ने संगठन को मजबूत बनाने के लिए किए जा रहे प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि कांग्रेस की सबसे बड़ी ताकत उसके कार्यकर्ता हैं। उन्होंने कार्यकर्ताओं से जनता के बीच सक...