डॉ रामकिशोर शर्मा की स्मृतियां आज भी समाज के लिए अनुकरणीय
चंदौली, जून 30 -- चकिया, हिन्दुस्तान संवाद। चकिया नगर से सटे दिरेहूं गांव स्थित एक निजी लॉन में राष्ट्रपति पुरस्कार से सम्मानित स्वर्गीय डॉ. रामकिशोर शर्मा बेहद की स्मृति में काव्य एवं सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। समारोह का शुभारंभ राज्य मंत्री हंसराज विश्वकर्मा और विधायक कैलाश आचार्य ने बेहद के तैल चित्र पर पुष्प अर्पित कर एवं दीप प्रज्वलित कर किया।
समारोह का विवरण समारोह को संबोधित करते हुए राज्य मंत्री हंसराज विश्वकर्मा ने कहा कि डॉ रामकिशोर शर्मा की स्मृतियां और उनकी लिखी गई रचनाएं आज भी अनुकरणीय हैं तथा समाज में उनकी प्रासंगिकता बनी हुई है। उन्होंने कहा कि आज की युवा पीढ़ी को उनकी रचनाओं से प्रेरणा लेकर जीवन में आगे बढ़ना चाहिए। राज्य मंत्री ने विश्वकर्मा उत्थान मंच से जुड़े सभी लोगों का स्वागत करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की का...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.