डॉ राजेन्द्र प्रसाद स्कूल में किया गया पौधारोपण
बोकारो, जून 6 -- विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर शुक्रवार को डॉ राजेन्द्र प्रसाद पब्लिक स्कूल सेक्टर 9 रानीपोखर में पौधारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें वन प्रमंडल पदाधिकारी के नर्सरी से छायादार व फलदार पौधा लाकर स्कूल प्रांगण के चारो तरफ बारी बारी से लगाया गया। इस वर्ष पर्यावरण दिवस का थीम अब जलवायु के लिए पर आधारित था। जिसमें आम, जामुन, अमरूद फलदार समेत छायादार पौधा भी लगाया गया। इस अवसर पर स्कूल के प्राचार्य डॉ मुकेश कुमार ने कहा पर्यावरण का संरक्षण केवल एक दिन का कार्य नहीं, बल्कि इसे हमें अपनी जीवनशैली का हिस्सा बनाना होगा। मौके पर शिक्षक सुब्रतो सिंह, शिबु कुमार, निशा कुमारी, साक्षी कुमारी आदि शामिल रहे। यह भी पढ़ें- विश्व पर्यावरण दिवस पर पेंटिकोस्टल स्कूल में पौधारोपण यह भी पढ़ें- पौधारोपण कर डीएवी 6 में मना विश्व पर्यावरण ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.