रांची, जून 26 -- रांची, हिन्दुस्तान ब्यूरो। रिम्स के निदेशक डॉ राजकुमार द्वारा अपना कार्यकाल समाप्त होने से लगभग छह महीने पहले इस्तीफा दिए जाने के मामले ने राज्य में तूल पकड़ लिया है। भाजपा ने इस मुद्दे को लेकर राज्य के स्वास्थ्य मंत्री डॉ इरफान अंसारी और कांग्रेस पर तीखा हमला बोला है। प्रदेश प्रवक्ता रमाकांत महतो ने एक प्रेस विज्ञप्ति जारी कर आरोप लगाया कि डॉ राजकुमार स्वास्थ्य विभाग में जारी कथित अवैध वसूली की व्यवस्था में सबसे बड़े अवरोध बन चुके थे। यही कारण है कि उन्हें लगातार मानसिक रूप से प्रताड़ित किया गया और अंततः इस्तीफा देने के लिए विवश होना पड़ा। महतो ने कहा कि दलित अधिकारियों का शोषण और उत्पीड़न करना कांग्रेस की पुरानी कार्य संस्कृति रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...