रांची, मई 14 -- रांची, वरीय संवाददाता। बिरसा कृषि विश्वविद्यालय परिसर स्थित 6-7 दशक प्राचीन पशुपतिनाथ मंदिर के सुचारू प्रबंधन के लिए नई समिति गठित की गई है। रांची पशु चिकित्सा महाविद्यालय के पशु पोषण विभाग के अवकाशप्राप्त प्रोफेसर डॉ रबीन्द्र भक्त को सात सदस्यीय मंदिर मैनेजमेंट सोसायटी का नया अध्यक्ष बनाया गया है। डॉ भक्त रामाश्रम सत्संग और बदलाव फाउंडेशन से सक्रियता से जुड़े हुए हैं। पंकज वत्सल को सचिव, जबकि वानिकी संकाय के डॉ आशीष चक्रवर्ती, रांची कृषि महाविद्यालय के डॉ अरविंद सिंह व डॉ सुशील पांडेय तथा पशु चिकित्सा महाविद्यालय के डॉ शैलेंद्र रजक को सदस्य बनाया गया है। पशु चिकित्सा महाविद्यालय के सहायक नियंत्रक सोसाइटी के पदेन कोषाध्यक्ष होंगे। डॉ रामदेव प्रसाद गुप्ता की अध्यक्षता वाली समिति का कार्यकाल समाप्त हो गया था।

हिंदी हिन्दुस्...