डॉ मुखर्जी के बलिदान दिवस पर सेवरही में हुआ पौधारोपण
कुशीनगर, जून 24 -- सेवरही, हिन्दुस्तान संवाद।भारतीय जनसंघ के संस्थापक व प्रखर राष्ट्रवादी नेता डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के बलिदान दिवस के अवसर पर सेवरही में पौधारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का नेतृत्व ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि धनन्जय तिवारी ने किया। इस दौरान विभिन्न प्रजातियों के पौधे लगाकर पर्यावरण संरक्षण व हरित विकास का संदेश दिया गया।कार्यक्रम को संबोधित करते वक्ताओं ने कहा कि डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी का जीवन राष्ट्रसेवा, त्याग और समर्पण का प्रतीक रहा है। उनके आदर्शों से प्रेरणा लेते हुए समाज व राष्ट्र के विकास में योगदान देना प्रत्येक नागरिक का दायित्व है। ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि धनन्जय तिवारी ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण वर्तमान समय में सबसे बड़ी आवश्यकता है। यह भी पढ़ें- बलिदान दिवस पर डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी को याद कि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.