धनबाद, फरवरी 11 -- धनबाद, मुख्य संवाददाता। धैया की चनचनी कॉलोनी स्थित हवेली अपार्टमेंट निवासी चिकित्सक डॉ मिहिर कुमार को जान से मारने की धमकी की जांच के लिए मंगलवार को प्रशिक्षु आईपीएस अंकित सिन्हा पहुंचे। क्लीनिक के सीसीटीवी फुटेज की जांच की गई। डीएसपी लॉ एंड ऑर्डर नौशाद आलम और आईओ विकास कुमार भी थे। नावाडीह के बिरसा मुंडा स्थित क्लीनिक की आईसीयू के बगल में सोमवार की रात धमकी भरा पत्र चिपकाकर डॉ मिहिर को जान से मारने की धमकी दी गई थी। पुलिस जांच में पता चला कि जहां पोस्टर साटा गया, वह सीसीटीवी कैमरे के कवरेज एरिया की जद से बाहर है। पुलिस मान रही है कि धमकी के पीछे कोई न कोई क्लीनिक का नजदीकी हो सकता है। पुलिस क्लीनिक के कर्मियों की भूमिका की जांच कर रही है। डॉ मिहिर और उनकी पत्नी के अलावा कर्मियों से पूछताछ हुई। पता लगाया जा रहा है कि पो...