रुडकी, दिसम्बर 6 -- रुड़की। डॉ. भीमराव आंबेडकर महापरिनिर्वाण दिवस पर श्रद्धांजलि कार्यक्रम में अधिवक्ताओं ने बाबा साहेब के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित किए। अधिवक्ता नवीन कुमार जैन ने कहा कि भारतीय संविधान में राष्ट्र के प्रत्येक नागरिक को उनके अधिकार व मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराएं जाने सम्बन्धी काननू की न्यायिक प्रक्रिया का समावेश समाहित हैं। हम न्यायिक पद पर कार्यरत हैं। हमारा राष्ट्रजन प्रति कर्तव्य है की हम भारतीय संविधान में वर्णित कांनूनी आयद व मूलभूत अधिकारों को न्याय व्यवस्था को दुरुस्त रखें। भाजपा नेता डॉ बीएल अग्रवाल ने कहा कि हमसब भारतीयों को भारत माता की रक्षा करने के लिए संविधान में वर्णित मूल अधिकार व कर्तव्यों का निर्वहन करना चाहिए।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...