पलामू, मार्च 29 -- मेदिनीनगर, प्रतिनिधि। अनुसूचित जाति जनजाति कर्मचारी संघ की पलामू इकाई की बैठक में 14 अप्रैल को आंबेडकर जयंती समारोह मनाने की रूपरेखा तैयार की गई। आंबेडकर पार्क में प्रस्तावित कार्यक्रम में कर्मचारी संघ एवं विभिन्न संगठनों के साथ बैठक योजना पर विमर्श किया गया। संघ के पलामू के अध्यक्ष प्रभु राम की अध्यक्षता में की गई बैठक का संचालन उपाध्यक्ष कृष्णानंदन राम ने किया। जिला कमेटी ने प्रखंड स्तर से जिला मुख्यालय में झांकी के साथ आने का आह्वान किया गया। जयंती समारोह में गांडेय की विधायक कल्पना सोरेन को बतौर मुख्य अतिथि आमंत्रित करने का मंथन किया गया। जिला प्रशासन के अधिकारियों को आमंत्रित करने, समारोह को महिला सशक्तिकरण कार्यक्रम के रूप में मनाने का भी निर्णय लिया गया। अध्यक्ष नागेंद्र प्रसाद, नंदकुमार पासवान, पूर्व महासचिव जगर...