हजारीबाग, अप्रैल 14 -- इचाक, प्रतिनिधि। प्रखंड के दरिया गांव में भारतीय संविधान के निर्माता, भारत रत्न बाबा साहेब डॉ भीमराव आंबेडकर की 135वीं जयंती श्रद्धा एवं उत्साह के साथ मनाई गई। इस अवसर पर भव्य शोभायात्रा निकाली गई। उपस्थित अतिथियों ने बाबा साहेब के चित्र पर श्रद्धा सुमन अर्पित किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता सुरेश राम एवं दशरथ राम ने की, जबकि संचालन मनोज राम ने किया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि विधायक अमित कुमार यादव ने कहा कि डॉ भीमराव अंबेडकर का जन्म ऐसे समय में हुआ, जब देश में सामाजिक कुरीतियां विकराल रूप ले चुकी थीं। उस समय समाज के एक वर्ग को अनेक कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा था, जिसे डॉ आंबेडकर ने दूर करने का कार्य किया। यह भी पढ़ें- भारतीय संविधान निर्माताओं में से प्रमुख थे डां भीमराव आंबेडकर: जय प्रकाश भाई पटेल उन्होंने महिलाओ...