जमुई, अप्रैल 20 -- खैरा। निज संवाददाता गरही थाना क्षेत्र के मिलनीटांड गांव में डॉ. भीमराव अंबेदकर की जयंती पखवाड़ा समारोह बड़े ही धूमधाम और उत्साह के साथ आयोजित किया गया। कार्यक्त्रम में गांव के लोगों, युवाओं, अभिभावकों और स्कूली बच्चों की स्त्रिरय भागीदारी देखने को मिली। कार्यक्त्रम की शुरुआत बाबासाहेब की तस्वीर पर पुष्पांजलि अर्पित कर की गई। इस दौरान वक्ताओं ने उनके जीवन संघर्ष, सामाजिक न्याय के प्रति समर्पण और शिक्षा के महत्व पर विस्तार से प्रकाश डाला। लोगों को उनके बताए मार्ग पर चलने और समाज में समानता व भाईचारा बनाए रखने का संदेश दिया गया। इस अवसर पर स्कूली बच्चों के बीच किताब, कॉपी, कलम, पानी की बोतल, रबर, पेंसिल सहित अन्य शैक्षणिक सामग्री वितरित की गई। बच्चों के चेहरे पर खुशी साफ झलक रही थी और अभिभावकों ने इस पहल की सराहना की। कार्यक...