चाईबासा, मार्च 30 -- चाईबासा। डॉ भीमराव अम्बेडकर जयंती को लेकर पोटो हो सह गौशाला पार्क चाईबासा में आदिवासी-मूलवासी समूह के युवाओं के द्वारा दुसरी बैठक हुई। जिसमें कई महत्वपूर्ण बिन्दुओं पर विचार-विमर्श एवं चर्चा कर निर्णय लिया गया। बैठक में उपस्थित सभी सदस्यों ने अपना परिचय साझा करते हुए रैली एवं कार्यक्रम के मुख्य उद्देश्य पर ध्यान केंद्रित किया। बैठक की अध्यक्षता रिपान्जली लकड़ा ने की। उपस्थित युवाओं को संबोधित करते हुए सामाजिक कार्यकर्ता सह देशाउली फाउंडेशन के संस्थापक साधु हो ने कहा कि सबसे पहले हमें स्वयं में अंबेडकर साहब के विचारधारा को आत्मसात करना है इसके बाद अंबेडकर जयंती को भव्य रूप से आयोजन कर उनके विचारधारा और संविधान को रैली एवं कार्यक्रम के माध्यम से कोल्हान के जन-जन तक पहुंचना है। साथ ही यह भी कहा कि मंच में वक्तागण भाषण न ...