लखनऊ, अप्रैल 14 -- काकोरी,(लखनऊ), संवाददाता। भारतीय जनता पार्टी के जिला कार्यालय में मंगलवार को भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती अत्यंत श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाई गई। इस अवसर पर भाजपा जिला अध्यक्ष विजय कुमार मौर्य ने बाबा साहब की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें नमन किया। जिला कार्यालय में उपस्थित कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष विजय मौर्य ने बाबा साहब के आदर्शों और सिद्धांतों पर चलने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि डॉ. अंबेडकर का जीवन सामाजिक न्याय, समानता और संविधान की रक्षा के प्रति समर्पित रहा है, जो सभी के लिए प्रेरणास्रोत है। जिला अध्यक्ष के नेतृत्व में लखनऊ जिले की चारों विधानसभाओं के सभी मंडलों और बूथों पर भी बाबा साहब के चित्र एवं प्रतिमाओं पर श्रद्धांजलि अर्पित की गई। यह भी पढ़ें- अररिया: अंबेडकर की प्र...