किशनगंज, अगस्त 1 -- किशनगंज, निज संवाददाता जिला पदाधिकारी नवीन कुमार द्वारा भ्रमण कार्यक्रम के दौरान अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति कल्याण विभाग द्वारा संचालित डॉ भीमराव अंबेडकर आवासीय विद्यालय- अनुसूचित जनजाति बालिका, हालामाला एवं अनुसूचित जाति बालक, मोतीहारा का निरीक्षण किया।निरीक्षण के दौरान डीएम ने विद्यालय के शैक्षणिक गतिविधियों, पुस्तकालय, कंप्यूटर शिक्षण, प्रयोगशाला, डिजिटल क्लास, स्मार्ट क्लास, आदि का जायजा लिया गया एवं छात्र-छात्राओं के खेलकूद संबंधी गतिविधियों की जानकारी ली गई ,साथ ही जिलाधिकारी महोदय ने संबंधित पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए।आवासीय विद्यालयों में जीविका के माध्यम से चलाए जा रहे मेस संचालन एवं साफ सफाई व्यवस्था की समीक्षा के क्रम में उन्होंने आवश्यक दिशा निर्देश दिए ।इस अवसर पर जिला कल्याण पदाधिकारी,...