कानपुर, फरवरी 27 -- कानपुर। सांसद रमेश अवस्थी की सिफारिश पर खेल फिजियोथेरेपिस्ट डॉ. एस ब्राउन को मंडल रेल उपयोगकर्ता परामर्शदात्री समिति का सदस्य नामित किया गया है। डॉ. ब्राउन ने सांसद का आभार जता उन्हें गुलदस्ता भेंट किया। डॉ. ब्राउन ने बताया कि यात्री हित की समस्याओं का अवलोकन करके वह समस्याओं को बैठक में रखकर उनका निदान कराएंगे। नए रूटों पर ट्रेनें शुरू करने की बात भी पटल पर रखेंगे। यात्री सुरक्षा, स्वच्छता, डेवलपमेंट सहित कई मुद्दों को भी बैठक में रखेंगे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...