नई दिल्ली, नवम्बर 24 -- नई दिल्ली, प्र.सं.। पूरे संसार के लोग बाबा साहब डॉ बीआर अंबेडकर को विख्यात अर्थशास्त्री मानते है। ब्रिटिश शासन काल में अंग्रेजों के सिस्टम को चैलेंज करना कोई आसान बात नहीं थी, लेकिन डॉ अंबेडकर ने यह किया। उन्होंने अंग्रेजों की बनाई व्यवस्था को चुनौती दी। उक्त बातें कानून और न्याय राज्य मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने कही। वह संविधान दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में दिल्ली स्कूल ऑफ इकोनॉमिक्स (डीएसई) एवं सेंटर फॉर सोशल डेवलपमेंट (सीएसडी) के सामूहिक तत्वावधान में डॉ. बी. आर. अंबेडकर की पुस्तक द इवोल्यूशन ऑफ प्रोविंशियल फाइनेंस इन ब्रिटिश इंडिया: ए स्टडी इन द प्रोविंशियल डिसेंट्रलाइजेशन ऑफ इंपीरियल फाइनेंस पर एक दिवसीय राष्ट्रीय सेमिनार का आयोजन के अवसर पर सोमवार को बोल रहे थे। मेघवाल ने डॉ अंबेडकर की पुस्तक द इवोल्यूशन ऑफ प्...