धनबाद, जुलाई 10 -- बीसीसीएल मुख्यालय कोयला भवन में गुरुवार को बीसीसीएल महिला कल्याण समिति की बैठक में अध्यक्ष पद पर सीएमओ, सीएचडी एवं मुख्यालय, डॉ बंदना को नामित किया गया है। वहीं रेखा कुमारी, सामान्य सहायक (जनरल असिस्टेंट) को भी समिति का नया सदस्य मनोनीत किया। पूर्व अध्यक्ष एवं सीएमएस डॉ पूनम दुबे के सेवानिवृत्त होने के बाद से अध्यक्ष का पद खाली था। यह भी पढ़ें- Dhanbad News: महिला कल्याण बोर्ड की सदस्य का रामकनाली दौरामहिला कल्याण समिति की महत्वपूर्ण पहल बैठक की अध्यक्षता कर रहे निदेशक (मानव संसाधन) मुरलीकृष्ण रमैया ने कहा कि बीसीसीएल महिला कल्याण समिति का गठन कोल इंडिया में अपनी तरह की पहली एवं महत्वपूर्ण पहल है, जो महिला कर्मचारियों के कल्याण, सुरक्षा, समान अवसर तथा सशक्तिकरण के प्रति कंपनी की दृढ़ प्रतिबद्धता का परिचायक है। उन्होंने ...