लातेहार, सितम्बर 17 -- लातेहार,प्रतिनिधि। झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी में झारखंड के प्रसिद्ध शिक्षाविद् डॉ प्रसाद पासवान का स्वागत किया गया है। उन्हें शैक्षणिक कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष के रूप में नियुक्त किया गया है। इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष केशव महतो कमलेश, विधायक दल नेता प्रदीप यादव, पूर्व अध्यक्ष राजेश ठाकुर और राज्य के कई कांग्रेस पदाधिकारी उपस्थित थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...