मुंगेर, मार्च 25 -- मुंगेर, हिन्दुस्तान संवाददाता। मुंगेर विश्वविद्यालय के सीनेट में एक नए सदस्य शामिल हुए हैं। इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (आईएमए बिहार राज्य शाखा) द्वारा डॉ प्रवीण कुमार सिन्हा को विश्वविद्यालय के सीनेट प्रतिनिधि सदस्य के रूप में चुना गया है। विश्वविद्यालय ने इस संबंध में आधिकारिक अधिसूचना भी जारी कर दी है। यह नियुक्ति बिहार राज्य विश्वविद्यालय अधिनियम 1976 के प्रावधानों के तहत की गई है। लखीसराय जिले के नया बाजार निवासी डॉ सिन्हा अब मुंगेर विश्वविद्यालय के सीनेट में आईएमए का प्रतिनिधित्व करेंगे। शिक्षा व चिकित्सा क्षेत्र के बीच समन्वय को लेकर इसे एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...