बोकारो, अप्रैल 6 -- बोकारो, प्रतिनिधि। विश्व मुख स्वास्थ्य दिवस के तहत चल रहें जन जागरूकता अभियान व ओरल स्क्रीनिंग के लिए सिविल सर्जन डॉ अभय भूषण प्रसाद के निर्देशन में चिन्मया विद्यालय द्वारा आयोजित कैम्प में डॉ नेहा वर्मा दन्त चिकित्सा पदाधिकारी चन्दनकियारी के द्वारा 67 लोगो का ओरल स्क्रीनिंग किया गया। डॉ नेहा वर्मा द्वारा कैम्प में आये सभी प्रतिभागियों को ब्रश करने का सही तरीका के बारे में बताया गया साथ ही उन्होंने बताया कि यदि गुटखा खाते हो तो ये पांच बातें जिन्दगी में दिल से समझ लें, इनमें मुख्य रूप से गुटखा खाने पर हर चबाने में मजा है लेकिन हर थूक में जहर होता है, मुंह की लत लगती है फिर कैंसर बिना दस्तक दिये आ जाता है। कार्यक्रम के दौरान स्कूल प्राचार्य सूरज शर्मा सहित अन्य शामिल थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टे...