अल्मोड़ा, जुलाई 31 -- अल्मोड़ा। पशुचिकित्सा सेवा संघ जिला अल्मोड़ा के त्रैवार्षिक चुनावों संपन्न हो गए हैं। जिला संरक्षक और सीवीओ डॉ. योगेश अग्रवाल की मौजूदगी में चुनाव प्रक्रिया हुई। डॉ जयपाल करगेती को लगातार दूसरी बार अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी दी गई। जिला मुख्यालय में आयोजित चुनावी बैठक में डॉ. जयपाल करगेती को निर्विरोध जिलाध्यक्ष चुना गया। उनके साथ ही डॉ. दीपाली लालवानी को भी निर्विरोध जिला महासचिव पद की जिम्मेदारी दी गई। कार्यकारिणी के अन्य पदों में भी आम सहमति से नियुक्तियां की गईं। चुनाव अधिकारी के मुताबिक उपाध्यक्ष पद पर डॉ. महेंद्र कुमार मौर्या कोषाध्यक्ष पद पर डॉ. संदीप तिवारी, संयुक्त सचिव पद पर डॉ. शालिनी पांडे, मीडिया प्रभारी पद पर डॉ. पैनी आर्या और संपर्क अधिकारी के पद पर डॉ. खेता यादव का निर्वाचन हुआ है। डॉ. जयपाल करगेती और ड...