खगडि़या, जून 1 -- खगड़िया । एक प्रतिनिधि जिले के मानसी प्रखंड अन्तर्गत चकहुसैनी निवासी एवं एस. बी. एग्रो फार्म्स के संस्थापक डॉ. चिकलीत कुमार शर्मा को स्मार्ट बिहार, सम्राट बिहारी हीरो अवार्ड 2026 सम्मान से नवाज़ा गया। बिहार की प्रतिभाओं एवं समाज के विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले व्यक्तित्वों को सम्मानित करने के लिए आयोजित बिहारी हीरो अवार्ड 2026 समारोह में यह सम्मान कार्यक्रम पिछले सप्ताह पटना के एक प्रतिष्ठित रिसोर्ट में आयोजित किया गया। जहां बॉलीवुड अभिनेत्री स्नेहा उल्लाल ने डॉ. शर्मा को यह प्रतिष्ठित अवार्ड प्रदान किया। कार्यक्रम में बिहार विधानसभा के स्पीकर डॉ. प्रेम कुमार मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। डॉ चिकलीत कुमार शर्मा को यह सम्मान कृषि एवं कृषि-आधारित व्यवसाय क्षेत्र में उनके उल्लेखनीय योगदान, किसानों के ह...