बलरामपुर, जनवरी 29 -- बलरामपुर, संवाददाता। डेंटर एसोसिएशन बलरामपुर की नई कार्यकारिणी का गठन कर लिया गया है। एसोसिएशन का नया अध्यक्ष डॉ केवी तिवारी व सचिव डॉ मोहम्मद महमूद को बनाया गया है। जबकि कोषाध्यक्ष के रूप में विशाल श्रीवास्तव को चुना गया है। डेंटल एसोसिएशन के नवनिर्वाचित अध्यक्ष डॉ केवी तिवारी व सचिव डॉ मोहम्मद महमूद ने बताया कि नवीन कार्यकारिणी का गठन सर्व सम्मत से किया गया है। कार्यकारिणी में जिले के सभी डेंटल शामिल हैं। उन्होंने बताया कि डॉ रेखा सिंह, डॉ मोहित श्रीवास्तव, डॉ शंकर सिंह, डॉ अताउल्लाह खान, डॉ सीवी सिंह, डॉ नवीन, डॉ पवन गुप्ता, डॉ आरपी वर्मा, डॉ रवि व डॉ ऋषिराज सिंह को नवीन कार्यकारिणी में सदस्य नामित किया गया है। इसी तरह से डॉ शालनी, डॉ मसूद अहमद, डॉ अफजाल अहमद खां, डॉ सौरभ सिंह व डॉ मदन लाल थारू को भी सदस्य कार्यका...