अररिया, मई 26 -- कुर्साकांटा, निज प्रतिनिधि असैनिक शल्य चिकित्सा पदाधिकारी सह मुख्य चिकित्सा पदाधिकारी अररिया ने चिकित्सा पदाधिकारी सिकटी व प्रभारी सह निकासी एवं व्ययन पदाधिकारी कुर्साकांटा डॉ जमील अहमद को गैर संचारी रोग पदाधिकारी के पद पर तैनात किया है। वहीं प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र कुर्साकांटा में वरीयता तथा विभागीय परीक्षा उत्तीर्णता के आलोक में डॉ आनन्द कुमार चिकित्सा पदाधिकारी को प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र कुर्साकांटा के सुचारु रुप से संचालन करने और निकासी एवं व्ययन पदाधिकारी नामित किया गया है। इसके साथ ही डॉ आनन्द कुमार ने प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी के रुप में पदभार ग्रहण कर लिए हैं। डॉ. आनन्द कुमार ने कहा कि स्वास्थ्य क्षेत्र में कम संसाधन में बेहतर करने का हर संभव प्रयास करेंगे। यह भी पढ़ें- डॉ आनन्द कुमार कुर्साकांटा पीएचसी के ...