चतरा, अप्रैल 25 -- इटखोरी, प्रतिनिधि। मैट्रिक में शानदार प्रदर्शन करनेवाली शहरजाम विद्यालय की होनहार छात्रा सुप्रिया कुमारी को उनके उत्कृष्ट शैक्षणिक प्रदर्शन के लिए समारोह आयोजित कर सम्मानित किया गया। झारखंड एकेडमिक काउंसिल (खअउ) बोर्ड परीक्षा 2026 में सुप्रिया कुमारी ने 90.20% अंक प्राप्त कर न केवल विद्यालय का नाम रोशन किया, बल्कि पूरे क्षेत्र में एक नई मिसाल कायम की। उनके इस शानदार प्रदर्शन को देखते हुए विद्यालय परिवार एवं स्थानीय लोगों में खुशी की लहर दौड़ गई। समारोह के दौरान विद्यालय के शिक्षकों एवं प्रधानाचार्य त्रिलोकी राणा ने सुप्रिया को प्रशस्ति पत्र एवं मोमेंटो देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर शिक्षकों ने कहा कि सुप्रिया की मेहनत, लगन और अनुशासन अन्य छात्रों के लिए प्रेरणा का स्रोत है। यह भी पढ़ें- वाराणसी के स्कूलों में सफलता की ध...