लखनऊ, अप्रैल 12 -- भारत रत्न बाबा साहेब डॉ भीमराव आंबेडकर जी की जयंती से दो दिन पूर्व रविवार को पारख महासंघ की ओर से भव्य 'डॉ आंबेडकर यात्रा' निकाली गई। पूर्व केन्द्रीय राज्यमंत्री कौशल किशोर व विधायक जयदेवी कौशल के नेतृत्व में दुबग्गा, जागर्स पार्क के पास से शुरू हुई डॉ आंबेडकर यात्रा में सैकड़ो चारपहिया वाहन शामिल थे। यात्रा मलिहाबाद, माल व काकोरी ब्लाक के दर्जनों गांवों समेत पूरी मलिहाबाद विधानसभा में घूमी। इस दौरान दो दर्जन से अधिक गांवों में यात्रा का भव्य स्वागत किया गया। आठ स्थानों पर पूर्व केन्द्रीय राज्यमंत्री ने डॉ आंबेडकर प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। सुबह आठ बजे से शुरू हुई यात्रा पूरे क्षेत्र में घूमते हुए शाम सात बजे सम्पन्न हुई। यात्रा जेहटा चौराहा, कॉकराबाद, बंशी गढ़ी, गोपरामऊ चौराहा, पतौना तिराहा, जगदीशपुर गौरइया चौराहा, वी...