हमीरपुर, अप्रैल 13 -- राठ, संवाददाता। बगैर अनुमति के डॉ.भीमराव आंबेडकर की मूर्ति स्थापित करने पर कोतवाली क्षेत्र के औंडेरा गांव का माहौल बिगड़ गया। एसडीएम, सीओ और कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति सामान्य की। फिलहाल समाज की महिलाएं आक्रोशित हैं।औंडेरा गांव में रविवार की आधी रात के बाद कुछ लोगों ने प्रशासन की बगैर अनुमति के विवादित स्थल पर डॉ. भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा मिट्टी का टीला बनाकर स्थापित कर दी। सुबह होते ही प्रतिमा देखकर प्रशासन की बगैर अनुमति के मूर्ति स्थापित करने से आक्रोश बढ़ गया। गांव का माहौल बिगड़ता देख एसडीएम, अभिमन्यु कुमार, सीओ राजीव प्रताप सिंह, इंस्पेक्टर अनूप सिंह पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। फिलहाल बगैर अनुमति के स्थापित की गई प्रतिमा के आसपास समाज की महिलाएं बैठी हुई हैं।

हिंदी ह...