गढ़वा, अप्रैल 13 -- गढ़वा, प्रतिनिधि। बाबू दिनेश सिंह विश्वविद्यालय परिसर स्थित दिनेश कॉलेज ऑफ एजुकेशन के सेमिनार कक्ष में डिपार्मेंट ऑफ लॉ और दिनेश कॉलेज ऑफ एजुकेशन के संयुक्त तत्वावधान में सोमवार डॉ भीमराव आंबेडकर की जयंती से पहले कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती और डॉ आंबेडकर के चित्र पर पुष्प अर्पित कर किया। इसके बाद दिनेश कॉलेज ऑफ एजुकेशन की प्राचार्या डॉ सुनीता गुप्ता ने डॉ आंबेडकर के जीवन परिचय दिया। डिपार्मेंट ऑफ लॉ की ओर से शाहरुख खान, प्रिंसी कुमारी, वर्षा और दिनेश कॉलेज ऑफ एजुकेशन की ओर से रौशन खातून, अनिता कुमारी, नासरीन ने डॉ आंबेडकर के जीवन से जुड़े विभिन्न घटनाओं से लोगों को अवगत कराया। यह भी पढ़ें- डॉ आंबेडकर की जयंती पर कार्यक्रम आयोजित कार्यक्रम के अंत में डिपार्मेंट ऑफ लॉ की उप प्राचार्या किर...