चतरा, जून 19 -- इटखोरी, प्रतिनिधि। डॉ अंबेडकर उच्च विद्यालय शहरजाम में विद्यालय के भूमिदाता जमीनदाता स्व० सोहन कुमार ठाकुर की 14 वीं पुण्यतिथि मनाई गई। कार्यक्रम का शुभारंभ स्वर्गीय सोहन ठाकुर के चित्र पर माल्यार्पण कर व श्रद्धांजलि अर्पित कर किया गया । इस मौके पर भद्रकाली महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ दुलार हजाम ने कहा कि भूमिदाता दिवंगत सोहन ठाकुर को नमन जिन्होंने शिक्षा के लिये अपनी भूमि का दान दिया ।इस मौके पर विद्यालय अध्यक्ष सह भूमिदाता के पुत्र बिनोद ठाकुर , सचिव लक्ष्मी सिंह ,प्रधानाध्यापक त्रिलोकी राणा, शिक्षक दिलीप दांगी , सतीश कुमार , शत्रुघ्न राणा, जय प्रकाश प्रसाद, उदय राणा, शिक्षिका रिंकु कुमारी,सुमन कुमारी, तरन्नुम खातून ,लिपिका मीरा देवी , पुत्र विनोद ठाकुर , पौत्र पंकज,अमरजीत, देव, प्रियंका , बहु गीता देवी, मीरा देवी समेत अ...