गढ़वा, मई 31 -- गढ़वा, प्रतिनिधि। तीन राज्यों की सीमा से लगे झारखंड का गढ़वा इन दिनों अंतर्राष्ट्रीय ख्याति प्राप्त होम्योपैथिक डॉक्टर की सेवा से चर्चा में है। देश के चर्चित होम्योपैथिक क्लीनिक एंड रिसर्च सेंटर के निदेशक डॉ अभिमन्यु पांडेय ने अपने विद्वता का परचम ब्रिटिश पार्लियामेंट में लहराया। वहीं उनकी धर्मपत्नी सह रिसर्च सेंटर की सह निर्देशिका डॉ रिद्धि पांडेय ने अंतरराष्ट्रीय विश्वविद्यालय ऑक्सफोर्ड में अपनी काबिलियत का लोहा मनवाया। इलाज से थक हारकर जीवित रहने की अपनी उम्मीदें खो चुके लोगों को फिर से स्वस्थ्य बनाने वाले डॉ अभिमन्यु प्रत्येक माह के प्रथम सोमवार को जिला मुख्यालय के नवादा मोड़ के समीप समर्पित होम्योपैथिक क्लीनिक एंड रिसर्च सेंटर में जटिल रोगों से ग्रसित मरीजों का इलाज करते हैं। उत्तर प्रदेश के चंदौली क्षेत्र के ग्रामीण प...