चित्रकूट, फरवरी 16 -- चित्रकूट। रामायण मेला के तीसरे दिन मंगलवार को सांस्कृतिक कार्यक्रमों के दौरान बाहर से आने वाले कलाकार धूम मचाएंगे। फाउंडेशन फार कृष्ण कला एवं एजुकेशन सोसायटी नोयडा महोबा की डा अनु सिन्हा रामायण नृत्य नाटिका प्रस्तुत करेंगी। जबकि दीक्षा-प्रतीक्षा यादव की ओर से आल्हा गायन की प्रस्तुति दी जाएगी। इसके अलावा संस्कृति विभाग सिद्धार्थनगर के रुपेश मिश्रा टीम के साथ भजन व लोकगीत प्रस्तुत करेंगे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...