बुलंदशहर, अप्रैल 15 -- वाल्मीकि विकास संघ के तत्वाधान में डॉ भीमराव अंबेडकर की जयंती पर विचार गोष्ठी को आयोजन हुआ। मुख्य अतिथि विधायक लक्ष्मीराज सिंह रहे। विधायक लक्ष्मी राज सिंह ने कहा कि डॉ भीमराव अंबेडकर ने संविधान के माध्यम से पूरे देश को एक सूत्र में पिरोया। उनके योगदान को बुलाया नहीं जा सकता। वाल्मीकि विकास संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष विजय कुमार महरौलिया ने कहा कि डॉ अंबेडकर का मूल मंत्र शिक्षित बनो संचित रहो और संघर्ष करो को अपने जीवन में अपनाना होगा तभी विकास संभव है। दिल्ली के पूर्व डीएसपी रामवीर सिंह ने कहा कि बाबा साहब ने संविधान के माध्यम से हमको सारे अधिकार दिए, जिसको बुलाया नहीं जा सकता। यह भी पढ़ें- धूमधाम से मनी बाबा साहब की जयंती, लोगों ने किया नमन राष्ट्रीय संगठन मंत्री संजय चौटाला, मनवीर सिंह, राम मूर्ति, इंद्रवीर तेवतिया,...