लातेहार, अप्रैल 14 -- लातेहार ,हिटी। जिला मुख्यालय समेत कई ग्रामीण क्षेत्रो में मंगलवार को संविधान निर्माता डॉ भीमराव अंबेडकर की जयंती मनाई गई। डीसी उत्कर्ष गुप्ता द्वारा विवेकानंद पार्क, चन्दनदीह में उनकी प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि दी व माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया। मौके पर डीसी ने डॉ. भीमराव अंबेडकर के योगदान को स्मरण करते हुए कहा कि उन्होंने भारतीय संविधान के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई तथा समाज के कमजोर वर्गों के उत्थान के लिए आजीवन संघर्ष किया। उनके विचार आज भी समाज को समानता, न्याय और भाईचारे की दिशा में प्रेरित करते हैं। इधर राजद जिला कार्यालय में बाबा साहब की तस्वीर पर माल्यार्पण कर पुष्पांजलि अर्पित की गई। यह भी पढ़ें- हर्षोउल्लास के साथ जिले भर में मनाई गई डा. आंबेडकर जयंती मौके पर राजद के जिलाध्यक्ष रा...