पलामू, अप्रैल 14 -- मेदिनीनगर, प्रतिनिधि। विमला पांडेय मेमोरियल ज्ञान स्कूल परिसर में भारत के संविधान निर्माता बाबा साहेब ड भीमराव अंबेडकर की 135वीं जयंती मनायी गई। प्राचार्य अंजनी कुमार ने उनके जीवन और विचारों के बारे में बताया। उन्होंने कहा कि किस प्रकार उन्होंने दलितों और पिछड़ों की आवाज को बुलंद किया और महिलाओं के अधिकारों के लिए भी हिंदू कोड बिल पेश किए थे। शिक्षित बनो, संगठित रहो और संघर्ष करो यह उनका सबसे प्रसिद्ध संदेश था,जो आज भी करोड़ों लोगों को प्रेरित करता है। अंत में सभी शिक्षकों ने बाबा साहेब को पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि अर्पित की। यह भी पढ़ें- बाबा साहेब ने समाज को एक समान जोड़ने का किया काम यह भी पढ़ें- भामाशाह सरस्वती शिशु विद्या मंदिर में बाबा साहेब की जयंती मनाई गई यह भी पढ़ें- चौधरी महेंद्र सिंह डिग्री कॉलेज में अंबे...