लातेहार, अप्रैल 5 -- बेतला, प्रतिनिधि। संविधान निर्माता बाबा साहेब डॉ भीमराव अंबेडकर की 135 वीं जयंती पर आगामी 14 अप्रैल को अंबेडकर विचार मंच बेतला की बैनर तले भव्य शोभायात्रा निकाली जाएगी।जानकारी मंच के रघुनंदन राम रवि ने दी।श्रीरवि ने यह भी कहा कि डॉ अंबेडकर के अनुयाइयों द्वारा शोभायात्रा के पूर्व उनकी प्रतिमा-तस्वीर पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया जाएगा।वहीं विधिवत पूजा-अर्चना के बाद शोभायात्रा निकाली जाएगी।इधर अंबेडकर जयंती मनाने को लेकर क्षेत्र के लोगों में खासा उत्साह है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.