काशीपुर, अप्रैल 10 -- शहजाद सिद्दीकी, जसपुर। भाजपा के वरिष्ठ नेता डॉ. यूनुस चौधरी ने खटीमा में मुख्यमंत्री से भेंट कर क्षेत्र की विभिन्न समस्याओं से अवगत कराया और उनके समाधान की मांग की। गुरुवार को डॉ. यूनुस चौधरी अपने साथियों के साथ खटीमा पहुंचे, जहां उन्होंने मुख्यमंत्री का पटका पहनाकर स्वागत किया। इस दौरान उन्होंने युवाओं के लिए खेल स्टेडियम निर्माण, जर्जर सड़कों के पुनर्निर्माण और रोडवेज बस अड्डा बनवाने सहित कई मांगें प्रमुखता से उठाईं। मुख्यमंत्री ने सभी मांगों पर शीघ्र कार्रवाई कराने का आश्वासन दिया। इस मौके पर आसिफ चौधरी, सोनू, राजू, नईम, शाहनवाज सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...