हापुड़, जून 16 -- गंगा नगरी में करीब 15 दिन पूर्व मृत मिली डॉल्फिन की मौत का राज अभी नहीं खुल सका है। हालांकि वन विभाग की टीम को अभी तक पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार है। वन विभाग के अधिकारी पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही कोई बात कहने की बात कह रहे है। बता दें कि 29 मई की सुबह को गंगा नगरी निवासी कुछ लोग शमशान घाट के निकट गंगा किनारे पर गए थे। वहां उन्होंने डॉलफिन का शव गंगा में बहते हुए देखा। शव को देखकर वन विभाग की टीम को मामले की जानकारी दी। सूचना पर वन विभाग की टीम ने मौके पर पहुंच कर उसके शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया, ताकि उसकी मौत का कारण जान सकें। लेकिन 15 दिन बीत जाने के बाद भी अभी तक वन विभाग की टीम को पोस्टमार्टम रिपोर्ट नहीं मिल सकी है, जिसके कारण डॉलफिन की मौत का कारण रहस्य बना हुआ है। वन क्षेत्राधिकारी करन स...