डॉली और पहले पति पर हत्या का मामला दर्ज
समस्तीपुर, जुलाई 16 -- समस्तीपुर। प्रेम-प्रसंग से जुड़े मामले में कॉस्मेटिक व्यवसायी सूरज सोनी की संदिग्ध मौत को लेकर मृतक के परिजनों के आवेदन पर समस्तीपुर नगर थाना में डॉली कुमारी और उसके पहले पति चंदन कुमार को आरोपित करते हुए जीरो एफआईआर दर्ज की गई है। इसके बाद मामला मुजफ्फरपुर जिले के काजीमोहम्मदपुर थाना भेज दिया गया। जानकारी के अनुसार, काजीमोहम्मदपुर थाने की पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर डॉली कुमारी को पूछताछ के लिए हिरासत में ले लिया है। वहीं, उसके पहले पति चंदन कुमार की गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है। बताया जाता है कि सूरज सोनी और डॉली कुमारी पिछले कुछ महीने से काजीमोहम्मदपुर थाना क्षेत्र के सादपुरा मिल्की टोला में किराये के मकान में रह रहे थे। यह भी पढ़ें- दोस्त की बीवी से इश्क जानलेवा; आशिक की मौत, माशूका के पति पर ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.