नई दिल्ली, मार्च 4 -- Rupee hit New low lavel: बुधवार को रुपया डॉलर के मुकाबले रिकॉर्ड लो लेवल पर पहुंच गया है। ईरान और अमेरिका-इजरायल के बीच चल रहे युद्ध की वजह से दुनिया भर के बाजार में हलचल है। इसका बुरा असर भारती मार्केट पर भी पड़ा है। पहली बार रुपया 92 रुपये के स्तर को भी क्रॉस कर गया। एक डॉलर की कीमत 0.80 प्रतिशत की गिरावट के बाद 92.30 रुपये के स्तर तक लुढ़क गया था। इससे पहले इसी साल रुपये का रिकॉर्ड लो लेवल 91.9875 रुपये था। बता दें, कच्चे तेल की कीमतों में हो रही बढ़ोतरी ने रुपये पर बुरा असर डाला है। यह भी पढ़ें- 8वें वित्त आयोग में 66% बढ़ेगा बेसिक पे! इस बदलाव पर है जोरक्या और गिरेगा रुपया? रिपोर्ट के अनुसार रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया की तरफ से कीमत 92 रुपये के नीचे जाने के बाद अब बड़ा कदम उठाया जा सकता है। चर्चा है कि इस गिरावट को र...