नई दिल्ली, जून 19 -- मुंबई। रुपया शुक्रवार को शुरुआती बढ़त खोते हुए अंत में छह पैसे मजबूत होकर 94.34 (अस्थायी) प्रति डॉलर पर रहा। डॉलर में मजबूती और कच्चे तेल की कीमतों में बढ़ोतरी ने निवेशकों की धारणा पर दबाव डाला। विदेशी मुद्रा कारोबारियों ने बताया कि रुपया शुरुआत में सकारात्मक रुख के साथ खुला था। भारत और अमेरिका के बीच व्यापार वार्ता में तेजी आने की उम्मीद के बीच घरेलू मुद्रा को समर्थन मिला। हालांकि, अमेरिकी-ईरान शांति समझौते को लेकर अनिश्चितता के बीच बाजार धारणा कमजोर हो गई। अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया, अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 94.30 पर खुला। कारोबार के दौरान 94.20 से 94.52 प्रति डॉलर के दायरे में रहा। यह भी पढ़ें- डॉलर के मुकाबले रुपए में 14 पैसे की बढ़त अंततः यह 94.34 (अस्थायी) प्रति डॉलर पर आ गया जो पिछले बंद भाव स...