मॉस्को, जून 6 -- रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने ग्लोबल फाइनेंस सिस्टम पर पश्चिमी देशों के दबदबे की कड़ी आलोचना की है। सेंट पीटर्सबर्ग इंटरनेशनल इकोनॉमिक फोरम (SPIEF) के प्लेनरी सेशन में बोलते हुए पुतिन ने दावा किया कि पश्चिमी देशों के प्रतिबंधों, संपत्तियों को फ्रीज करने और उनके वित्तीय नियंत्रण के कारण दुनिया भर में अविश्वास बढ़ रहा है। यही वजह है कि तमाम देश, विशेषकर ब्रिक्स (BRICS) देश अब अमेरिकी डॉलर और यूरो पर अपनी निर्भरता कम कर रहे हैं। इंडिया टुडे की पत्रकार गीता मोहन द्वारा मॉडरेट किए गए इस सत्र में पुतिन ने साफ किया कि ब्रिक्स और 'ग्लोबल साउथ' का उदय दुनिया के व्यापार, अर्थव्यवस्था और तकनीक को पूरी तरह से बदल रहा है।पश्चिमी देशों की नीतियों पर तीखा प्रहार पुतिन ने यूरोप की नीतियों को अदूरदर्शी बताते हुए कहा कि ये पश्चिमी द...