नई दिल्ली, मई 27 -- रणवीर सिंह इन दिनों डॉन 3 को छोड़ने को लेकर हो रहे विवादों की वजह से चर्चा में हैं। फरहान अख्तर मे रणवीर सिंह की फेडरेशन ऑफ वेस्टर्न इंडिया सिने एम्प्लॉईज में शिकायत दर्ज करवाई। इसके बाद रणवीर सिंह के खिलाफ फेडरेशन ऑफ वेस्टर्न इंडिया सिने एम्प्लॉईज ने असहयोग निर्देश जारी किया। इस पूरे विवाद के बीच रणवीर सिंह ने सदगुरु से मुलाकात की। उनकी इस मुलाकात का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में रणवीर सिंह सदगुरु से जीवन के मकसद के बारे में सवाल करते नजर आ रहे हैं।रणवीर सिंह ने सदगुरु से की मुलाकात रणवीर सिंह का ये वीडियो सदगुरु के आधिकारिक इंस्टाग्राम चैनल से अपलोड किया गया है। इस वीडियो में रणवीर सिंह सदगुरु से कहते हैं कि उन्होंने एक्स पर डाला कि वो सदगुरु जी से मिलने जा रहे हैं, उन्हें क्या पूछना चाहिए? रणव...