सिमडेगा, मई 31 -- कोलेबिरा, प्रतिनिधि। प्रखंड स्थित डॉन बोस्को स्कूल के प्राचार्य फादर ज्योतिष किंडो का निधन शनिवार की देर रात हो गया। बताया गया गया फादर ज्योतिष किंडो पिछले कुछ दिनों से बीमार चल रहे थे ओर दिल्ली स्थित एक अस्पताल में उनका इलाज चल रहा था। इलाज के क्रम में उनका निधन हो गया। इधर स्कूल के प्राचार्य के निधन पर स्कूल परिवार सहित प्रखंड के कई लोगों ने शोक संवेदना प्रकट किया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...