डॉन बॉस्को दुमका के 7 खिलाड़ियों का नेशनल फुटबॉल के लिए चयन
दुमका, सितम्बर 2 -- दुमका, प्रतिनिधि। सीआईसीएसई द्वारा रीजनल अंडर-19 फुटबॉल टूर्नामेंट का आयोजन 22 अगस्त को संत जेवियर्स स्कूल, पूर्णिया, बिहार में किया गया। इसमें देवघर जोन से एनईएलसी डॉन बॉस्को स्कूल दुमका की टीम ने कोच सह उप प्राचार्य बरुन कुमार के नेतृत्व में हिस्सा लिया। टूर्नामेंट में कुल 13 खिलाड़ी शामिल हुए। फाइनल मुकाबला जमशेदपुर जोन से हुआ, जिसमें डॉन बॉस्को (देवघर जोन) की टीम उपविजेता रही। इसी के साथ टीम के सात खिलाड़ियों का चयन नेशनल लेवल के लिए हुआ है। नेशनल टूर्नामेंट का आयोजन 30 सितंबर से 2 अक्तूबर तक संत बाबा हरि सिंह मॉडल स्कूल, होशियारपुर, पंजाब में होगा। चयनित खिलाड़ियों में अभिषेक सोरेन, अजय मुर्मू, अनीश सोरेन, रोहित कुमार मुर्मू, अभिषेक किस्कू, शारोन हेम्ब्रम और देवीचंद मरांडी शामिल हैं। टीम मैनेजर के रूप में उप प्राच...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.