डॉन छोटा शकील का गुर्गा बताकर सलमान खान के पिता को दी धमकी, लखनऊ से हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार
लखनऊ, मई 29 -- Lucknow News: अंडरवर्ल्ड डॉन छोटा शकील का गुर्गा बताकर बालीवुड स्टार सलमान खान के पिता सलीम खान और उनके पीए को धमकी देने वाले शातिर लुटेरे हिस्ट्रीशीटर मो. शारुख को गाजीपुर थाने की पुलिस ने गुरुवार को गिरफ्तार कर लिया। उसने छह मई को इंदिरानगर इरम कॉन्वेंट स्कूल के पास एक महिला की चेन लूटी थी। बदमाश शारुख पर 25 हजार का इनाम घोषित था। एसीपी गाजीपुर अनिद्य विक्रम सिंह के मुताबिक शारुख उर्फ शाहरुख उर्फ शेरा खान मूल रूप से प्रयागराज के शाहगंज का रहने वाला है। उसे बंधा रोड मजार के पास से गिरफ्तार किया गया है। छह मई को उसने क्षेत्र में रहने वाले विनय गुप्ता की पत्नी की झपट्टा मार कर चेन लूटी थी। बिना नंबर की बाइक से वारदात की थी। वाहन चेकिंग के दौरान उसे गिरफ्तार किया गया है। शारुख के खिलाफ धूमनगंज, शाहगंज, करेली समेत अन्य थानों म...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.