रांची, नवम्बर 16 -- रांची, प्रमुख संवाददाता। हरमू हाउसिंग कॉलोनी के पटेल नगर में रहने वाले शशिकांत गुप्ता नामक युवक ने फंदे से झूलकर आत्महत्या कर ली। रविवार दोपहर में शव उसके कमरे से बरामद किया गया। शशिकांत डॉटफिश इवेंट के निदेशक थे। घटना की जानकारी मिलने के बाद अरगोड़ा थाना की पुलिस मौके पर पहुंची। शुरुआती जांच में पता चला है कि शशिकांत बच्चे की मौत की वजह से काफी तनाव में थे। बताया जा रहा है कि घटना वाले दिन उनकी पत्नी कोलकाता में और मां पलामू में थीं। शशिकांत रिश्तेदारों के साथ रहते थे। शनिवार को खाना खाने के बाद वह अपने कमरे में चले गए। रविवार दोपहर में वह कमरे से निकले नहीं तो रिश्तेदारों को संदेह हुआ। किसी तरह दरवाजा खोलकर भीतर गए तो देखा कि शशिकांत फंदे से लटके हुए थे। इसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए रिम्स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.