जमशेदपुर, मई 9 -- परसुडीह थाना अंतर्गत सोपोडेरा स्थित राजकीय मध्य विद्यालय परिसर में किशोरी की हत्या के मामले में पुलिस ने जांच तेज कर दी है। शनिवार को पुलिस टीम ने घटनास्थल पर डॉग स्क्वॉड की सहायता से सुराग तलाशने का प्रयास किया। डॉग स्क्वॉड को लेकर टीम स्कूल परिसर पहुंची और आसपास के इलाके की गहन जांच की गई, लेकिन करीब दस मिनट तक खोजबीन के बावजूद कोई ठोस सुराग हाथ नहीं लग सका। घटना की गंभीरता को देखते हुए सिटी एसपी ललित मीणा, डीएसपी लॉ एंड ऑर्डर तौकिर आलम, डीएसपी सिटी सुधीर चौधरी समेत परसुडीह थाना प्रभारी मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण किया। यह भी पढ़ें- परसुडीह में स्कूल परिसर से मिला किशोरी का शव, दुष्कर्म के बाद हत्या की आशंका अधिकारियों ने आसपास के लोगों से पूछताछ भी की तथा पुलिस टीम को हर पहलू से जांच करने का निर्देश दिया। ...