गया, सितम्बर 28 -- पितृपक्ष मेले में रेल मार्ग से बड़ी संख्या में गया पहुंच रहे तीर्थयात्रियों को देखते हुए गया जंक्शन पर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। स्टेशन परिसर और प्लेटफॉर्मों पर सर्च अभियान तेज कर दिया गया है। डॉग स्क्वायड, मेटल डिटेक्टर टीम और आरपीएफ की विशेष उड़नदस्ता टीम लगातार जांच में जुटी है। यात्रियों के सामान और संदिग्ध व्यक्तियों की गहन जांच की जा रही है। सहायक सुरक्षा आयुक्त संजय कुमार सिंह के नेतृत्व में आरपीएफ की विशेष उड़नदस्ता टीम स्टेशन के विभिन्न हिस्सों में लगातार गश्त कर रही है। भीड़ के बीच संदिग्ध गतिविधियों पर विशेष नजर रखी जा रही है। प्लेटफॉर्म, प्रवेश-निकास द्वार, यात्री प्रतीक्षालय और स्टेशन परिसर में सुरक्षा बलों की सक्रियता बढ़ाई गई है।स्टेशन की सुरक्षा व्यवस्था पर 94 सीसीटीवी कैमरों से 24 घंटे निगरानी ...