मुजफ्फर नगर, मार्च 5 -- नगर पालिका को डॉग शेल्टर होम और एबीसी सेंटर बनाने के लिए शहरी क्षेत्र में भूमि नहीं मिल रही है। पालिका के द्वारा लगातार भूमि की तलाश की जा रही है, लेकिन कई माह बीत जाने के बाद भी सफलता नहीं मिल पायी है। ऐसे में नगर पालिका के लिए डॉग शेल्टर होम और एबीसी सेंटर बनाना बडा मुश्किल हो रहा है। आवारा कुत्तों का खौफ शहर में लगातार बढ़ता जा रहा है। शहरी क्षेत्र की ऐसी कोई सड़क व गली मोहल्ला नहीं है जहां पर आवारा कुत्तों का आंतक न हो। सभी लोग आवारा कुत्तों को लेकर काफी भयभीत बने हुए है। काफी लोगों को आवारा कुत्तें अपना शिकार बना चुके है। शहरी क्षेत्र में करीब 10 हजार से अधिक आवारा कुत्तें है। रात्रि में यह सभी कुत्तें झुंड में एकत्र होकर हमला करते है। वहीं बाईक और कार आदि वाहनों के पीछे भी दौडते है। इस दौरान कई बार दुर्घटना हो...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.