रांची, जून 9 -- अनगड़ा, प्रतिनिधि। 26वीं वाहिनी एसएसबी के दो प्रशिक्षित डॉग कॉस्पर (नर) और किस्सी (मादा) ने मंगलवार को अपनी सेवा पूरी कर सेवानिवृत्ति प्राप्त की। दोनों भाई-बहन डॉग के लिए वाहिनी परिसर में विदाई समारोह आयोजित किया गया, जहां अधिकारियों और जवानों ने उन्हें सम्मानपूर्वक विदाई दी। मई 2019 से मई 2026 तक इन डॉग ने सरायकेला-खरसावां और खूंटी जैसे संवेदनशील क्षेत्रों में तैनात रहकर सुरक्षा व्यवस्था में महत्वपूर्ण योगदान दिया। इस दौरान दोनों ने कुल नौ बड़ी सफलताएं हासिल कीं। दोनों को सीआरपीएफ के बेंगलुरु केंद्र से विशेष ट्रेनिंग मिली थी। कार्यवाहक कमांडेंट प्रवीण कुमार हासदे और उप कमांडेंट अजय यादव की उपस्थिति में दोनों डॉग को सम्मानित किया गया। अधिकारियों ने कहा कि कॉस्पर और किस्सी की कर्तव्यनिष्ठा और सेवाएं वाहिनी के इतिहास में हमे...